मुज़फ्फरनगर: बुढाना में पथराव और भड़काऊ ऑडियो-वीडियो वायरल मामले में AIMIM के यूथ जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष सहित 19 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस लाइन में एसएसपी अभिषेक सिंह ने मंगलवार की शाम 4:00 प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में 19 अक्टूबर को अखिल त्यागी नामक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी थी।इसके बाद मुस्लिम समुदाय के हजारों की संख्या में लोगों ने पथराव एवं बवाल किया था।जिस पर पुलिस AIMIM के जिलाध्यक्ष,नगर अध्यक्ष सहित 19 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा