मुज़फ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रॉड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घायल
नई मंडी पुलिस मंगलवार शाम 4:00 के लगभग भोपा रोड पर चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया,जिस पर वह नहीं रुके तो पुलिस ने उनका पीछा किया उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जिसमें पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलमान और नदीम नामक बदमाश घायल हो गए।जिनके कब्जे से दो तमंचे एक मोटरसाइकिल बरामद हुए