बिंदकी: चिल्ली मोड़ में ऑटो में सवार महिला के जेवर की टप्पेबाजी कर भाग रही दो महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद के चिल्ली मोड में 1 दिन पहले मंगलवार को दिनदहाड़े 1:39 में ऑटो में सवार महिला प्रीति देवी के पर्स से जेवरात व रुपया निकाल कर दो टप्पे बाज महिलाएं ऑटो से उतरी और तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हुए अचानक आई कार में दौड़ कर बैठ गई। पूरा मामला पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो बुधवार की देर शाम 6:00 बजे तक तेजी से वायरल होता रहा।