लातेहार: लातेहार के दो कांग्रेसियों को प्रदेश सचिव और संयुक्त सचिव की मिली ज़िम्मेदारी, लोगों ने दी बधाई
प्रदेश कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया गया है जिसमें लातेहार से आफताब आलम को प्रदेश संयुक्त सचिव,एवं रविंद्र राम को प्रदेश सचिव बनाया गया है। जिससे लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी में हर्ष का माहौल है।विधायक रामचन्द्र सिंह समेत कई लोगों ने सोमवार की दोपहर तीन बजे बधाई दी।