अनूपपुर: होटल सूर्या में रैम्प एमएसएमई कार्यशाला संपन्न, 200 प्रतिभागियों को मिला उद्यमिता का प्रशिक्षण
भारत सरकार की विश्व बैंक समर्थित रैम्प योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय समेकित एमएसएमई कार्यशाला एवं शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यशाला में लगभग 200 प्रतिभागियों, जिनमें महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह और नवोद्यमी शामिल रहे, ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने एमएसएमई नीति, डिजिटल मार्केटिंग, ई-बाज़ार, वित्तीय साक्षरता, गुणवत्ता प्रमाणन के संबंध में बताया गया ।