भूपालसागर: भूपालसागर में गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रमाता दर्जे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, बड़ा जन आंदोलन उभरा
हरिश चंद्र पालीवाल ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर में गो सम्मान अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई, जिसमें हजारों गौ भक्त और संत समाज शामिल हुए। महाराणा भूपाल बस स्टैंड से शुरू हुई शोभायात्रा उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, कड़े कानून और संरक्षण की मांग की गई।