छतरपुर: फसल काटने और जान से मारने की धमकी की शिकायत, एसपी ऑफिस में आवेदन
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तालगांव निवासी एक महिला ने आज 15 मई दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिवार की फसल जबरन काटने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है।शिकायतकर्ता गोदा बाई पटेल पत्नी काशी पटेल ने आवेदन में बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैं।