चांदपुर: चांदपुर में पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे चांदपुर पुलिस ने अजय नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अजय ने राजेंद्र नामक व्यक्ति से डाक विभाग सिक्योरिटी में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख 98 हजार रुपए की ठगी की और फरार हो गया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओ में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चालान कर दिया है।