रामपुर: सोमवार को कचहरी परिसर में जलभराव की समस्या के संबंध में डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Oct 13, 2025 सोमवार को दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने संयुक्त रूप से कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, निर्माणाधीन कार्यों और अधिवक्ताओं के चैम्बरों की स्थिति देखी। निरीक्षण के बाद, दोनों अधिकारियों ने परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्था व अन्य व्यस्थाओ का जायज़ा लिया।