रामपुर: सिविल लाइंस कोतवाली की साइबर सेल पुलिस टीम ने साइबर ठगी की ₹45000 की रकम वापस कराई, आवेदक ने पुलिस टीम को धन्यवाद कहा
Rampur, Rampur | Oct 12, 2025 सिविल लाइंस कोतवाली की साइबर सेल पुलिस टीम ने साइबर ठगी की 68000 की रकम में से ₹45000 की रकम वापस करवाई है। यह तस्वीर रविवार की दोपहर 2:30 बजे की है जब आवेदक को थाने बुलाकर रकम अकाउंट में वापस कराने की जानकारी प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने दी। साथ ही लोगों से अपील करके कहा कि लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। फ्रॉड हो भी जाए तो सीधे 1930 पर कॉल जरूर करें।