रामपुर: रविवार को रोशन बाग में चल रहे स्वदेशी मेले के कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल हुए
Rampur, Rampur | Oct 12, 2025 रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रोशनबाग में आयोजित स्वदेशी मेले में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले में जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ भाजपा नेता, समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।