रामपुर: रविवार को पंचायत चुनाव के मद्देनज़र भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक की
Rampur, Rampur | Oct 12, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने स्वार नगर मंडल के प्रवास के दौरान बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को 'चुनावी रणभूमि का प्रथम योद्धा' बताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार उन्हीं की मेहनत का परिणाम है।