घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में पशुपालन विभाग ने लाभुकों के बीच बकरा-बकरी और पोल्ट्री यूनिट का किया वितरण
Ghaghra, Gumla | May 9, 2026 पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में लाभुकों के बीच बकरा-बकरी एवं पोल्ट्री यूनिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सविता देवी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सीमा एक्का, मुखिया राजेश बड़ाइक सहित हिंडालको कर्मी उपस्थित रहे।