कर्वी: कर्वी के तरौंहा के पास मंदाकिनी नदी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
कर्वी के तरौंहा में शनिवार को मंदाकिनी नदी में डूबने से 60 वर्षीया वृद्ध महिला हीरामनी पत्नी छोटेलाल कुशवाहा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हीरामनी का शव रविवार को मंदाकिनी नदी में मिला है। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।