कसडोल: बारिश ने एक बार फिर सरकारी भवनों की बदहाल स्थिति की पोल खोली, दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल
दौलत राम शर्मा महाविद्यालय में लगातार बारिश के चलते भवन की छत का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ी। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि भवन की छत लंबे समय से जर्जर थी। अब इस घटना के बाद महाविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।