किशनगंज: बिलासगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली ग्राम पंचायत बिलासगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिविर प्रभारी नवल किशोर मीणा ने की।