सरदारशहर: कोटा: शिक्षक संघ शेखावत का महासमिति अधिवेशन संपन्न, उपेंद्र शर्मा अध्यक्ष और विजय पोटलिया महामंत्री निर्वाचित
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का 58वां दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन कोटा में संपन्न हुआ। दूसरे दिन नई प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। उपेंद्र शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष व सरदारशहर के विजय पोटलिया को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।