पटना ग्रामीण: चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शीतला मंदिर पहुंचे पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, मां शीतला का लिया आशीर्वाद
9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव सुबह सुबह अगमकुआं स्थित शीतला मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जहां उन्होंने मां शीतला की पूजा अर्चना की और आरती में भी शामिल हुए।