गभाना: गभाना में श्रावण माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सक्रियता, भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील स्थानों पर किया पैदल मार्च
जनपद अलीगढ़ में पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा और श्रावण माह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्च निकाल कर सक्रियता बरती जा रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में गभाना पुलिस टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर रही है।