नबीनगर: रेफरल अस्पताल से शराबी को किया गया गिरफ्तार, जांच में शराब सेवन की हुई पुष्टि
बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए नवीनगर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नवीनगर रेफरल हॉस्पिटल से शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गझंडा गांव निवासी अशोक सिंह, पिता स्वर्गीय उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल