बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइल फोन असली मालिक को सौंपा
पटना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत शनिवार को सालिमपुर थाना क्षेत्र में एक खोया हुआ मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस दौरान उन्होंने पटना पुलिस के कार्य की सराहना की।