आंवला: ईद को लेकर आंवला थाने में बैठक, शांति समिति ने दिए आवश्यक निर्देश, नई परंपरा पर रोक लगाई
Aonla, Bareilly | May 15, 2026 आंवला में शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे थाना परिसर में आगामी ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुई, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।आंवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बैठक के दौरान सभी से ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।