मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार का किया तामिला
मोतीहारी पुलिस के द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार का विधिवत तामिला किया गया है। पुलिस ने जिले के हरसिद्धि,रघुनाथपुर सहित अन्य थाने क्षेत्र में इश्तिहार का विधिवत तामिला डुगडुगी बजाकर उपस्थित लोगों के समक्ष किया है। पुलिस के द्वारा विभिन्न कांडों में विशेष समकालीन अभियान चलाकर इश्तिहार का तामिला किया गया।