धनौरा: मंडी धनोरा में ग्राम प्रधान से अभद्रता व जान से मारने की धमकी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान के साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया।