कतरीसराय: पलटपुर गांव में 20 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में पानी-बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण
कतरी सराय। प्रखंड क्षेत्र के पलटपुर गांव के वार्ड संख्या 8 एवं 9 में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर उत्पन्न हो गई है,