नैनीताल: एसएसपी ने बताया, पुलिस टीम द्वारा वृहद अभियान में लगभग 350 से 400 लोगों के सत्यापन चैक किए गए, 32 के खिलाफ हुई कार्रवाई
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया पुलिस टीम द्वारा वृहद अभियान में लगभग 350 से 400 लोगों के सत्यापन चैक किये गए, सत्यापन ना पाए जाने पर 32 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया तथा सत्यापन किया गया। रविवार पांच बजे उन्होंने जानकारी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।