नौगढ़: नौगढ़ तहसील में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 160 शिकायतें आईं
नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 02 बजे को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व सपा सांसद छोटे लाल खरवार ने पौधरोपण कर की। समाधान दिवस में 160 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।