सीतामढ़ी शहर में आम लोगों के वाहनों का दिन-रात चालान काटने वाली यातायात पुलिस खुद नियमों का पालन करती नजर नहीं आ रही है। मामला शहर के यातायात थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी (BR30GB1246) से जुड़ा है, जिसका प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC प्रमाण पत्र एक्सपायर है। जिसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।