पीरो: मिश्रवलिया में हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल की लापरवाही उजागर, तड़पते रहे जख्मी
Piro, Bhojpur | May 5, 2026 मिश्रवारिया के समीप मंगलवार की रात करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा एवं कमेश्वर शर्मा के पुत्र भुवर शर्मा के रूप में की गई है। घटना के बाद सूचना पर 112 पुलिस टीम एवं एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया।