महोबा: महोबा के सुभाषनगर में पिता की हत्या के मामले में अधिवक्ता को दी गई धमकी, 2 पर FIR दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 महोबा के सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता ज्योति सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2025 में उनके पिता गुलाब सिंह की हत्या हुई थी, जिसका मुकदमा कबरई थाने में विचाराधीन है। 2 जुलाई को आरोपी घर में घुस आए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर कहा "जैसे पिता को मारा, वैसे तुम्हें भी मार देंगे"। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।