मेरठ: मेरठ में भड़काऊ पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार, कान पकड़कर गिड़गिड़ाया, कहा- कितने असद को मारोगे
Meerut, Meerut | Jun 3, 2026 गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड को लेकर जहां पूरे प्रदेश में घटना की निंदा हो रही है, वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ना आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने कान पकड़ कर माफी मांगी