टोंक: टोंक के जय मूंदड़ा ने आयरलैंड में किया इंटरनेशनल डेब्यू, पहली गेंद पर संजू सैमसन को किया आउट
Tonk, Tonk | Jun 26, 2026 राजस्थान के टोंक निवासी जय मूंदड़ा ने शुक्रवार को टी20 में भारत के खिलाफ आयरलैंड की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू किया। जय ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन और बाद में शिवम दुबे का विकेट लिया। उनकी शानदार गेंदबाजी से आयरलैंड ने मौजूदा टी-20 चैंपियन भारत को हरा दिया।