चायल: सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप, पूर्व प्रधान ने तहसील में न्याय की गुहार लगाई, दोनों पक्ष पहुंचे थे शिकायत करने
बसुहार गांव की पूर्व प्रधान सुनीता मिश्रा ने तालाब, बंजर व अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए तहसील पहुंचकर जांच की मांग की। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस का वीडियो सोमवार सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों पक्ष पहुचा था शिकायत करने!