इटावा: अड्डा खलक में शराबी पति ने पत्नी से की मारपीट व बचाने आई भाभी को भी मारपीट कर किया घायल, पुलिस के पहुंचने पर भागा पति
Etawah, Etawah | Feb 3, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के अड्डा खलक में शुक्रवार को शराबी देवेन्द्र कुमार ने अपनी पत्नी प्रीति देवी के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर भाभी सुनीता देवी को भी मारपीट करते हुए घायल कर दिया। भाई ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही शराबी पति फरार हो गया।