मवाना: मेरठ में नाले में तैरता मिला डेढ़ साल के मासूम का शव, इलाके में मची अफरा-तफरी, शिनाख्त नहीं हुई
Mawana, Meerut | Jul 13, 2026 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली कॉलोनी में सोमवार दोपहर नाले में डेढ़ साल के एक मासूम का शव उतराता मिला। कबाड़ बीन रहे युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।