खरीक: वायरल वीडियो कांड का मुख्य आरोपी अजीत यादव गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार प्रदर्शन और फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत यादव उर्फ संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसपी वैभव शर्मा ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मधेपुरा में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया है। वहीं वीडियो में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी