झांसी: आचार्य पुलक सागर जी के दर्शन हेतु झांसी से उदयपुर रवाना हुआ भक्तों का समूह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत
Jhansi, Jhansi | Oct 3, 2025 राष्ट्र गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के वार्षिक अधिवेशन और दर्शन के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे झांसी रेलवे स्टेशन से लगभग सौ भक्तों का समूह उदयपुर के लिए रवाना हुआ। इस समूह को उत्तर प्रदेश जोन के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद जैन ठेकेदार के नेतृत्व में रवाना किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने स्वागत किया।