बांदा: काशीराम कॉलोनी चूना भट्टी में साफ-सफाई के विवाद पर 5 लोगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Jan 7, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी चूना भट्टी मे साफ सफाई के विवाद पर 5 लोगों नें महिला को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल महिला के परिजनों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल महिला का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण बांदा जिला अस्पताल मे कराया है।