खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को रायबरेली जिले के एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने देर रात अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित पिता के अनुसार, 10 दिसंबर को दिन में करीब 11 बजे उनकी नाबालिग बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई।