जिले के थाना जयसिंहनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप है कि फरयादिया जब किशोरी थी तब आरोपी ने पहले जान-पहचान बनाकर उसके साथ शादी का वादा किया और बाद में शारीरिक शोषण किया।