लखीसराय: हलसी कृषि विज्ञान केंद्र के समीप दो गांव के छात्र भिड़े, हुई मारपीट, चार घायल
हलसी तरहारी मार्ग स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के समीप दो गांव के छात्र में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमे बंडोल गांव के तीन छात्र का सर फट गया तथा कनैसी गांव का एक छात्र भी घायल हुआ है। जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हलसी में भर्ती कराया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने घायल का उपचार किया।