जलालपुर: प्रभात पांडेय की मौत के बाद कांग्रेसियों में भड़का गुस्सा, जिलाध्यक्ष ने एसडीएम जलालपुर को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा घेराव के दौरान प्रभात पांडेय नामक कार्यकर्ता की हुई मौत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार 3 बजे जलालपुर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।जिसमें मृतक के परिजनों को भरपूर आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग की गई।मौके पर एडवोकेट राजपति सिंह,सुनील सिंह,बृजेश यादव,सुशील गौतम मौजूद रहे।