जलालपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, सरकार और प्रशासन का प्रदर्शन से रोकना है अलोकतांत्रिक
कांग्रेस के विधानसभा घेराव में नेताओं और पदाधिकारियों के जाने से रोकने पर जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने इसे पूरी तरह से अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने बुधवार को दो बजे अपने आवास मालीपुर में कहा कि सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से जनपद के लगभग समस्त कांग्रेसियों को घर पर रोक लिया। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी भी ऐसा नहीं किया।