मुंगावली: सेहराई पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल किया बरामद; दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सेहराई पुलिस को महिला एवं बाल अपराध के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि करीब एक माह पहले अपहृत हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, वहीं दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।