ज्ञानपुर: सरपतहा कलेक्ट्रेट पर सपा ने दिया धरना, सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले का जताया विरोध
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव रामजी सुमन को करणी सेना द्वारा जान से मारने की धमकी व हमले के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, दलितों व PDA वर्ग पर हमले बढ़े हैं।