बड़वारा: बड़वारा में ओवरलोडिंग और नो-एंट्री उल्लंघन के खिलाफ जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप
Badwara, Katni | May 29, 2026 ज्ञापन सौंपने के दौरान अगुवाई कर रहे जय सूर्यवंशी ने स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग पर सीधे व गंभीर आरोप लगाए। जय सूर्यवंशी ने कहा, "प्रशासन द्वारा नो-एंट्री का समय निर्धारित करना महज एक कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया है। जमीनी हकीकत यह है कि भारी डंपर, ट्रक और विशालकाय ट्राले बेधड़क और पूरी रफ्तार के साथ बस्ती के बीच से गुजर रहे हैं।