मड़िहान: मड़िहान थाना पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बताते चले की बुधवार की दोपहर 2:00 बजे मड़िहान पुलिस टीम द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर की प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से अभियुक्त रामधनी पुत्र रामनाथ निवासी पचोखरा कला थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास 10 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब बरामद की गई धारा 60 आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।