जोकीहाट: बलुआ चौक से 750ml विदेशी शराब और महलगांव बाजार से एक लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
Jokihat, Araria | Feb 15, 2025 महलगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ चौक स्थित अतहर नामक एक व्यक्ति के दुकान से 750एमएल विदेशी शराब बरामद किया है। दुकान से शराब के साथ बलुआ गांव निवासी अतहर पिता मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तत्पश्चात पुलिस को सूचना मिली कि महलगांव बाजार में एक व्यक्ति सब्जी दुकान के आड़ में शराब का कारोबार कर रहा है।