जोकीहाट: काकन गांव के समीप बाइक की टक्कर से एक बच्ची घायल, इलाज जारी
Jokihat, Araria | Feb 13, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काकन गांव के समीप बाइक की ठोकर लगने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के मदद से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के देखरेख में जख्मी बच्ची का इलाज किया जा रहा है। उक्त घटनाक्रम की जानकारी गुरुवार को दिन के 3 बजे मिली है।