Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
rishikushwah975494
No video available
8
भिंड नगर: bhind gori sarobar ,,,,,,,,,,,,,,,,
Bhind Nagar, Bhind
| Sep 12, 2021
#other
MORE NEWS
*जिला मुख्यालय पर संयुक्त कलेक्टर ने की जनसुनवाई* *जनसुनवाई में 135 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई* *भिण्ड 14 जुलाई 2026/* मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 135 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
Bhind Nagar, Bhind | Jul 14, 2026
जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण जारी आज पांचवें दिवस भोपाल के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण जारी है। इसके अन्तर्गत कुल 6 बैच में आज पंचम दिवस दिनांक 14.07.2026 का प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के प्रशिक्षकों डॉ. श्री कुमार रघुवंश मणि सिंह एवं श्री भारत लाल राठौर द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्य से संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका ऑकडों के संकलन एवं संचयन तथा DCHB Portal & App आदि प्रक्रियाओं से संबंधित ऑकडों के संकलन हेतु चार्ज अधिकारी तथा क्षेत्र पदाधिकारियों (Field Functionaries) को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण प्रातः 10.00 बजे से सायं 5:30 बजे तक शास. औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में आयोजित किया गया। इसमें चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों को जनगणना 2027 हस्तपुस्तिका (DCHB) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का पंजीकरण, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) परिचय एवं क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, डेमो जिला जनगणना हस्तपुस्तिका मोबाइल एप एवं पोर्टल पर अंत में ओपन हाउस चर्चा आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। आज DCHB कार्य के पंचम बैच के एक दिवसीय प्रशिक्षण में तहसील भिण्ड नगर, तहसील मौ एवं तहसील अमायन के चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026
मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार भिंड / भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा ने हत्या के मामले में फरार चल रहे *₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को ग्राम कैथोदा में हुई हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा की पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। इस सफलता में थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Bhind Nagar, Bhind | Jul 14, 2026
भिण्ड में दस्तक अभियान का हुआ शंखनाद विधायक श्री कुशवाह ने बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की खुराक बांटे ओआरएस और जिंक पैकेट जिला चिकित्सालय भिण्ड में आज दस्तक अभियान का गरिमामयी और भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के.मिश्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आलोक शर्मा, आर.एम.ओ. डॉ. आर.एस. कुशवाह तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ज्योति अंसोलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के दौरान विधायक भिण्ड श्री कुशवाह और उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों ने 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। इसके साथ ही बच्चों में डायरिया की रोकथाम के लिए ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया। अभियान के शुभारंभ पर विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। दस्तक अभियान के माध्यम से हमारी सरकार हर घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस.यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, और अन्य गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों की सेहत की जांच करेंगी। उन्होंने भिण्ड जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जब स्वास्थ्य कार्यकर्ता आपके घर आएं, तो अपने बच्चों की जांच जरूर कराएं और कोई भी पात्र बच्चा विटामिन-ए की खुराक और इस स्वास्थ्य कवच से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने बताया कि दस्तक अभियान जिले के बच्चों को कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने का एक प्रभावी माध्यम है। हमारा पूरा मैदानी अमला मुस्तैदी से फील्ड में उतरेगा और जो बच्चे अति-कुपोषित या गंभीर बीमार पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र या जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा, ताकि उन्हें बिना किसी देरी के त्वरित और निःशुल्क इलाज मिल सके। इसी क्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने खुराक और दवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन-ए की खुराक संजीवनी की तरह है, जो उनकी आंखों की रोशनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके साथ ही मौसम को देखते हुए बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए घर-घर ओआरएस पैकेट और जिंक टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की डिजिटल और रियल-टाइम ट्रैकिंग भी की जाएगी ताकि व्यवस्था पारदर्शी और सटीक रहे। इस अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की सेहत जांचेंगे और उनके परिजनों को आवश्यक परामर्श व संदर्भित सेवाएं प्रदान करेंगे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026
जिला मुख्यालय पर संयुक्त कलेक्टर ने की जनसुनवाई जनसुनवाई में 135 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 135 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026
भिंड नगर: bhind gori sarobar ,,,,,,,,,,,,,,,, - Bhind Nagar News